न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » निर्देश » चार धाम यात्रा के लिए हरिद्वार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था, एनएचएआई को सख्त निर्देश

चार धाम यात्रा के लिए हरिद्वार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था, एनएचएआई को सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में आगामी चार धाम यात्रा के मद्देनजर, पुलिस ने सुरक्षा और सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

23 अप्रैल 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात  के नेतृत्व में यातायात और ज्वालापुर क्षेत्राधिकारी, साथ ही NHAI के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 पर टोल प्लाजा बहादराबाद से लेकर पतंजलि फ्लाईओवर और बढ़ेड़ी राजपूताना तक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, निर्माण एजेंसी कृष्णा कोलसीटेशन प्रा. लि. को कई दिशा-निर्देश दिए गए, जिनमें सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ाना, नालों के ढक्कन और सरिया की सफाई, और निर्माण कार्यों के दौरान ट्रैफिक को अधिक से अधिक जगह देने की बात शामिल थी।

इसके अलावा, पतंजलि और आरोग्यं के सामने जर्सी बैरियर या बेरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिया गया। सभी संवेदनशील स्थानों पर रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड लगाने की भी बात कही गई, ताकि रात में दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

इन निर्देशों के पालन के लिए एनएचएआई को तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा गया। एसएसपी ने इस प्रक्रिया की निगरानी और नियमित फॉलो-अप की बात की, ताकि यात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।

ALSO READ  ????️⚡ भारी बारिश और जलभराव का असर: हरिद्वार में आज सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी ????????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 2
Users Today : 717
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 2
Users Today : 717
Users Yesterday : 496