न्यूज़ फ्लैश
“नहर पटरी का ‘दोस्ती से दरिंदगी’ कांड: शराब की तलाश में बना यार, 20 हजार के लालच में पत्थर से कुचलकर की प्रदीप की हत्या — मंगलौर पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर!” “ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का सख्त संदेश: नशीली दवाओं के सुरक्षित भंडारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, श्यामपुर में मेडिकल संचालकों को दी चेतावनी” “Dehradun में शिक्षा का डिजिटल महायज्ञ: 880 स्मार्ट टीवी से सरकारी विद्यालयों में क्रांति, अब हर कक्षा बनेगी हाई-टेक ‘ज्ञान मंदिर’!” “हरिद्वार में ‘जिला सैनिक परिषद’ की बैठक: शहीद स्मारक से अतिक्रमण हटाने तक, पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रशासन का बड़ा आश्वासन” “रूड़की की गंग नहर पर अब ‘स्मार्ट सुरक्षा कवच’! दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन सख्त, 15 दिन में लगेंगे एआई कैमरे, मजबूत जंजीरें और हर मोड़ पर चेतावनी बोर्ड” “उत्तराखंड में नशा तस्करों पर बड़ा शिकंजा: एडीजी कानून-व्यवस्था का सख्त फरमान, लंबित NDPS मामलों का समयबद्ध निस्तारण और गैंगस्टर एक्ट से संपत्ति जब्ती तक की तैयारी”
Home » सुरक्षा » चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस की तैयारियाँ पूरी, ट्रैफिक प्लान को मिला अंतिम रूप

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस की तैयारियाँ पूरी, ट्रैफिक प्लान को मिला अंतिम रूप

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनज़र हरिद्वार पुलिस ने ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप दे दिया है।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिटी क्षेत्र के सभी राजपत्रित अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में यात्रा मार्गों पर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने, चिन्हित पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने और ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने पर चर्चा हुई।

डोबाल ने निर्देश दिए कि प्रमुख ट्रैफिक प्वाइंट्स पर कर्मियों की ड्यूटी नामवार लगाई जाए और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई हो। वीकेंड में अधिकतम फोर्स को तैनात किया जाएगा।

एनएच से समन्वय कर सड़क निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में एसपी सिटी, एएसपी सदर, सीओ सिटी, ट्रैफिक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

334 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *