न्यूज़ फ्लैश
“डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश पर हरिद्वार में चला विशेष प्रवर्तन अभियान: ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट पर कड़ा प्रहार, 50 चालान–10 वाहन सीज” “नहर पटरी का ‘दोस्ती से दरिंदगी’ कांड: शराब की तलाश में बना यार, 20 हजार के लालच में पत्थर से कुचलकर की प्रदीप की हत्या — मंगलौर पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर!” “ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का सख्त संदेश: नशीली दवाओं के सुरक्षित भंडारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, श्यामपुर में मेडिकल संचालकों को दी चेतावनी” “Dehradun में शिक्षा का डिजिटल महायज्ञ: 880 स्मार्ट टीवी से सरकारी विद्यालयों में क्रांति, अब हर कक्षा बनेगी हाई-टेक ‘ज्ञान मंदिर’!” “हरिद्वार में ‘जिला सैनिक परिषद’ की बैठक: शहीद स्मारक से अतिक्रमण हटाने तक, पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रशासन का बड़ा आश्वासन” “रूड़की की गंग नहर पर अब ‘स्मार्ट सुरक्षा कवच’! दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन सख्त, 15 दिन में लगेंगे एआई कैमरे, मजबूत जंजीरें और हर मोड़ पर चेतावनी बोर्ड”
Home » कार्यक्रम » ग्राम झाबरी में जन संवाद कार्यक्रम, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

ग्राम झाबरी में जन संवाद कार्यक्रम, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

(शहजाद अली हरिद्वार)पथरी। ग्राम झाबरी में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं और पुल निर्माण जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

इस दौरान भगतनपुर व आबिदपुर के ग्राम प्रधान सतीश, प्रमुख आशा नेगी, धर्मेंद्र प्रधान, रमेश, दीपक सैनी, महावीर, दीपक रावत, बलवंत सिंह पंवार समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पथरी से बहादराबाद को जोड़ने वाले सुकरासा नदी पर पुल निर्माण की मांग की। वहीं ग्रामीणों बबलू राणा, धर्मवीर, सुंदर कश्यप, मुबारिक आदि ने बिजली के खंभे, सड़क और जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकियों के निर्माण को जल्द पूरा कराने की मांग रखी।

महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने गांवों में जनसंपर्क मार्गों के निर्माण और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की जरूरत बताई। सभी समस्याएं सुनने के बाद पूर्व मंत्री यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन की समस्याओं को गंभीरता से ले रहे हैं। वे स्वयं इन मांगों को सरकार के समक्ष रखकर समाधान का प्रयास करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की योजनाएं जैसे अटल आयुष्मान योजना, गेहूं क्रय केंद्र, और जल जीवन मिशन लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बना रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

174 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *