न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » अतिक्रमण » एसडीएम अजय वीर सिंह ने किया तहसील का निरीक्षण, बाजार रोड से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

एसडीएम अजय वीर सिंह ने किया तहसील का निरीक्षण, बाजार रोड से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर उप जिला अधिकारी (एसडीएम) श्री अजय वीर सिंह ने तहसील का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन कार्यों की प्रगति, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।

इसके बाद उन्होंने तहसील परिसर के बाहर बाजार रोड का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पाया कि बाजार रोड पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मौके पर ही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को बुलाकर अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया।


श्री सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटवाकर सड़क को आमजन के लिए सुगम बनाया जाए।


एसडीएम ने साथ ही यह भी कहा कि भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए नियमित निगरानी की जाए और दोषी व्यक्तियों पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए।


निरीक्षण के दौरान कई विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्हें अपने-अपने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 

ALSO READ  "हरिद्वार में गूंजा बुलडोजर का शोर! धामी सरकार की सख्त कार्रवाई से अवैध दरगाह जमींदोज — सरकारी ज़मीन पर चला प्रशासन का डंडा, हड़कंप में आया पूरा इलाका"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 4
Users Today : 719
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 4
Users Today : 719
Users Yesterday : 496