न्यूज़ फ्लैश
“डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश पर हरिद्वार में चला विशेष प्रवर्तन अभियान: ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट पर कड़ा प्रहार, 50 चालान–10 वाहन सीज” “नहर पटरी का ‘दोस्ती से दरिंदगी’ कांड: शराब की तलाश में बना यार, 20 हजार के लालच में पत्थर से कुचलकर की प्रदीप की हत्या — मंगलौर पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर!” “ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का सख्त संदेश: नशीली दवाओं के सुरक्षित भंडारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, श्यामपुर में मेडिकल संचालकों को दी चेतावनी” “Dehradun में शिक्षा का डिजिटल महायज्ञ: 880 स्मार्ट टीवी से सरकारी विद्यालयों में क्रांति, अब हर कक्षा बनेगी हाई-टेक ‘ज्ञान मंदिर’!” “हरिद्वार में ‘जिला सैनिक परिषद’ की बैठक: शहीद स्मारक से अतिक्रमण हटाने तक, पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रशासन का बड़ा आश्वासन” “रूड़की की गंग नहर पर अब ‘स्मार्ट सुरक्षा कवच’! दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन सख्त, 15 दिन में लगेंगे एआई कैमरे, मजबूत जंजीरें और हर मोड़ पर चेतावनी बोर्ड”
Home » निरीक्षण » ईंट भट्ठे पर बंधक मजदूरों की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार

ईंट भट्ठे पर बंधक मजदूरों की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर (हरिद्वार)। अमरपुर काजी गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर श्रमिकों को बंधक बनाए जाने की शिकायत पर तहसील प्रशासन हरकत में आ गया है।

सोमवार को नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

श्रमिकों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा था और मजदूरी का पूरा भुगतान भी नहीं किया गया है। अधिकारियों ने श्रमिकों के बयान दर्ज किए और भट्ठा संचालक से भी पूछताछ की। तहसीलदार ने कहा कि जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो भट्ठा संचालक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन की कार्रवाई से श्रमिकों में राहत की भावना देखी गई।

252 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *