न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » Uncategorized » अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर कुल 16 चोरी के दोपहिया वाहन, जिनमें बुलेट और स्कूटी शामिल हैं, तथा कुछ वाहन के पार्ट्स भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे की लत के चलते वाहनों की चोरी करते थे और उन्हें मॉडिफाई कर बेचकर मुनाफा कमाते थे। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लाठरदेवा पनियाला तिराहे के पास आम के बाग से दो संदिग्धों को बिना नंबर की मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात कबूल की और अपने अन्य साथी गौरव व अंकित के बारे में जानकारी दी। गौरव को भी पुलिस ने चोरी की बाइक सहित पकड़ लिया, जबकि अंकित फिलहाल फरार है।

गिरोह ने हरिद्वार, रुड़की, मंगलौर, सहारनपुर और हरियाणा से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। ये वाहन शक्ति विहार कॉलोनी के पास नहर पटरी पर एक खंडहर में छिपाए गए थे। पुलिस ने वहां से 13 मोटरसाइकिलें और कुछ वाहन पार्ट्स बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर पुलिस टीम को 5,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

 

418 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *