न्यूज़ फ्लैश
“ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का सख्त संदेश: नशीली दवाओं के सुरक्षित भंडारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, श्यामपुर में मेडिकल संचालकों को दी चेतावनी” “Dehradun में शिक्षा का डिजिटल महायज्ञ: 880 स्मार्ट टीवी से सरकारी विद्यालयों में क्रांति, अब हर कक्षा बनेगी हाई-टेक ‘ज्ञान मंदिर’!” “हरिद्वार में ‘जिला सैनिक परिषद’ की बैठक: शहीद स्मारक से अतिक्रमण हटाने तक, पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रशासन का बड़ा आश्वासन” “रूड़की की गंग नहर पर अब ‘स्मार्ट सुरक्षा कवच’! दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन सख्त, 15 दिन में लगेंगे एआई कैमरे, मजबूत जंजीरें और हर मोड़ पर चेतावनी बोर्ड” “उत्तराखंड में नशा तस्करों पर बड़ा शिकंजा: एडीजी कानून-व्यवस्था का सख्त फरमान, लंबित NDPS मामलों का समयबद्ध निस्तारण और गैंगस्टर एक्ट से संपत्ति जब्ती तक की तैयारी” “हरिद्वार में अवैध निर्माण पर एचआरडीए का बड़ा प्रहार: सप्तसरोवर के भारतमाता पुरम रोड स्थित वीर धाम के पास बिना स्वीकृत मानचित्र बन रहा 60×30 फुट का व्यावसायिक भवन किया सील, प्राधिकरण की सख्ती से मचा हड़कंप”
Home » बैठक » “हरिद्वार में ‘जिला सैनिक परिषद’ की बैठक: शहीद स्मारक से अतिक्रमण हटाने तक, पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रशासन का बड़ा आश्वासन”

“हरिद्वार में ‘जिला सैनिक परिषद’ की बैठक: शहीद स्मारक से अतिक्रमण हटाने तक, पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रशासन का बड़ा आश्वासन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। ‘जिला सैनिक परिषद’ की प्रथम त्रैमासिक बैठक अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में संपन्न हुई।’बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डा० सरिता पंवार (अ०प्रा०) द्वारा किया गया, उन्होंने अपर जिलाधिकारी, अन्य अधिकारियों एंव पूर्व सैनिकों का स्वागत करते हुए पूर्व की त्रैमासिक बैठक के बिन्दुओं की समीक्षा एवं कृत कार्यवाही से अवगत कराया साथ ही पूर्व सैनिकों द्वारा उठायें गये बिन्दुओं से अवगत कराया गया।उप जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक हेतु भूमि के चिन्हिकरण, शहीद सैनिक कैप्टन जगदीश चन्द्र भटट् की स्मृति में शहीद द्वार के निर्माण, अवैध निर्माण, लालढांग के बाजार से अतिक्रमण हटाने आदि के संबंध में उठाये गये बिन्दुओं पर संबंधित विभागों एंव जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही उन्होंने पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता पर किये जाने का आश्वासन दिया । तत्पश्चात बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डा० सरिता पंवार (से०नि०) ने सभी अधिकारियों व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।बैठक में अधिशासी अभियन्ता, नगर निगम, जूनियन इंजी० नगर निगम, पूर्व सैनिक समेत ब्लाक प्रतिनिधि,सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय हरिद्वार के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

18 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार में अवैध निर्माण पर एचआरडीए का बड़ा प्रहार: सप्तसरोवर के भारतमाता पुरम रोड स्थित वीर धाम के पास बिना स्वीकृत मानचित्र बन रहा 60×30 फुट का व्यावसायिक भवन किया सील, प्राधिकरण की सख्ती से मचा हड़कंप”