न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » हमला » झिड़यांग्रंट गांव में दीवार विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार हथियारों से हमला कर पांच को किया लहूलुहान

झिड़यांग्रंट गांव में दीवार विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार हथियारों से हमला कर पांच को किया लहूलुहान

(शहजाद अली हरिद्वार) भगवानपुर। हरिद्वार जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित झिड़यांग्रंट गांव में रविवार को दीवार को लेकर चल रहा आपसी विवाद खूनी टकराव में बदल गया। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच एक दुकान की दीवार को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में दीवार की निशानदेही की गई थी, जिससे उम्मीद की जा रही थी कि मामला शांत हो जाएगा। लेकिन इसके ठीक अगले ही दिन हालात बेकाबू हो गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक एक पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद दूसरी ओर से भी जवाबी कार्रवाई हुई और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को छुड़ाकर तुरंत रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से चार घायलों को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने पहले भी इस विवाद की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका यह भी कहना है कि शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में निशानदेही के बाद यदि वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया होता, तो यह घटना टाली जा सकती थी। पीड़ितों ने पुलिस पर लापरवाही और हमलावर पक्ष के प्रति नरमी बरतने के आरोप लगाए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसके चलते पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो।

 

ALSO READ  हरिद्वार में खौफ: होटल कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग, हमलावर फरार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं

और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

गांव के लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है, और सभी आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 0 0
Users Today : 725
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 0 0
Users Today : 725
Users Yesterday : 496