न्यूज़ फ्लैश
“श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!” “हरिद्वार में गूंजा ‘भगत दा’ का हरित संदेश! पद्म भूषण सम्मान के बाद किया वृक्षारोपण, बोले— पेड़ बचेंगे तो भविष्य बचेगा” “टिहरी में विकास की महाबैठक: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का सख्त संदेश, सड़क-पेयजल से पर्यटन तक सभी परियोजनाएं समय पर पूरी करें!”
Home » हादसा » “मौत के तांडव के बीच जिंदगी की जीत: हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर भीषण बस हादसा, खाई में गिरी बस में डेढ़ साल का मासूम पंचुल चमत्कारिक रूप से बचा, तीन की दर्दनाक मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल”

“मौत के तांडव के बीच जिंदगी की जीत: हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर भीषण बस हादसा, खाई में गिरी बस में डेढ़ साल का मासूम पंचुल चमत्कारिक रूप से बचा, तीन की दर्दनाक मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड: भीषण एक्सीडेंट में बच गया डेढ़ साल मासूम।जाको राखे साइयां मार सके ना कोई जी हां यह कहावत अक्सर कहीं न कहीं देखने को मिल जाती है। ऐसा ही कुछ हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर हुए बस हादसे के दौरान देखने को मिला। जहां महज डेढ़ साल का पंचुल इस दर्दनाक हादसे में सकुशल बच गया। दरअसल डेढ़ वर्षीय पंचुल के साथ उसके पिता ईश्वर दत्त शर्मा और मां के इस बस में सफर कर रहे थे। हादसे के वक्त पंचुल भी उनकी गोद में था, जो इस हादसे में सकुशल बच गया, जबकि उनके पिता और माता को गंभीर चोटें आई।

 

हरिपुर मिनस मोटर मार्ग पर आज सुबह क्वाणू के पास हुए सड़क हादसे में तीन लोग असमय ही मौत का ग्रास बन गये, जबकि इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं इनमें से कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने खुद इस मौत के तांडव को देखा और सकुशल मौत के चंगुल से निकल आए।

दरअसल आज सुबह हिमाचल रोडवेज की बस हिमाचल के ही चौपाल क्षेत्र से पाउंटा साहिब के लिए निकली थी। जिसमें बस ड्राइवर कंडक्टर और यात्रियों सहित 34 लोग सवार थे। घटनाक्रम और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उत्तराखंड सीमा में क्वाणू के पास बीच रास्ते में खड़े ट्रक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि खाई में बस के गिरते ही परखच्चे उड़ गए। बताया कि ग्रामीणों ने बामुश्किल खुद ही खाई में उतर कर घायलों को सड़क तक पहुंचाकर प्रशासन को सूचित किया। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर उत्तराखंड और हिमाचल का प्रशासन हरकत में आया और घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद विकासनगर के उपजिला चिकित्सालय और लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया। एडीएम देहरादून कृष्ण कुमार के मुताबिक हादसा सुबह दस बजे के करीब हुआ, जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आलाधिकारियों के निर्देश पर प्रशासनिक अमले ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत पहुंचाने में मदद की। बताया कि घटना अभी तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि चौबीस घायलों को विकासनगर और तीन को पास के हिमाचल में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

156 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 2 0
Users Today : 25
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 2 0
Users Today : 25
Users Yesterday : 866