न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » दिशा » गुजरात के सहकारिता मॉडल से उत्तराखंड को मिलेगी नई दिशा: तीन दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

गुजरात के सहकारिता मॉडल से उत्तराखंड को मिलेगी नई दिशा: तीन दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वह राज्य के समृद्ध सहकारिता मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं। इस दौरे का उद्देश्य उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाकर युवाओं, किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

अपने दौरे के पहले दिन डॉ. रावत ने अहमदाबाद स्थित गुजरात राज्य सहकारी बैंक मुख्यालय का भ्रमण किया और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर बैंक की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने सहकारी बैंकों की वित्तीय प्रणाली, ऋण वितरण, एनपीए नियंत्रण, और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के तकनीकी पक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि गुजरात देश में सहकारिता के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है और यहां का मॉडल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय है।

डॉ. रावत पंचमहल जिला सहकारी बैंक और दुग्ध समिति का दौरा कर रहे हैं, जहां वे बैंकिंग सेवाओं और दुग्ध समितियों के संचालन की जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही वे त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय का भी भ्रमण करेंगे, जहां सहकारिता क्षेत्र में दी जा रही शिक्षा और प्रशिक्षण पद्धतियों का अध्ययन करेंगे। यह उल्लेखनीय है कि डॉ. रावत उत्तराखंड में देश का पहला सहकारी विश्वविद्यालय खोलने के पक्षधर हैं और इसके लिए उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री से भी अनुरोध किया है।

दौरे के दौरान डॉ. रावत अमूल डेयरी का भी भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा कि अमूल का सहकारी मॉडल देशभर में प्रसिद्ध है और उत्तराखंड में भी इसी तर्ज पर दुग्ध समितियों को मजबूत कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जाएगा। इससे युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

शुक्रवार को डॉ. रावत गांधीनगर में गुजरात के सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेंगे, जहां सहकारिता योजनाओं पर गहन चर्चा होगी। इसके अलावा वे गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी का भी भ्रमण करेंगे।

डॉ. रावत ने कहा कि यह दौरा केवल अध्ययन नहीं, बल्कि उत्तराखंड के सहकारिता क्षेत्र को एक नई दिशा देने की ठोस रणनीति तय करने का अवसर है।

 

82 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *