(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। बहादराबाद बहुउद्देशीय किसान सेवा समिति में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने समिति परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने के लिए प्रेरित करना रहा।
सफाई अभियान में चेयरमैन अनिल चौहान, उप-चेयरमैन सुशांत चौहान, डायरेक्टर अनुज कुमार, प्रताप प्रधान, कल्याण सिंह, मोनिका चुनेरा (ए.आर.), रश्मि सेनी, लोकेश चौहान, कमलापति सैनी, नितिन कुमार तथा अभय प्रताप चौहान सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद रहे। सभी ने श्रमदान करते हुए परिसर की सफाई की और कूड़ा-कचरा हटाया।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। समिति द्वारा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।


































