न्यूज़ फ्लैश
“रावली महदूद में खौफनाक हमला: ग्राम प्रधान के घर 20 से ज्यादा लोगों का लाठी-डंडों संग धावा, 15 घायल—गांव से अस्पताल तक मचा हड़कंप, पुलिस ने तेज की आरोपियों की तलाश” “होली की हुड़दंग बनी खूनी जंग! बिशनपुर कुंडी में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, 50 से ज्यादा लोगों के बीच लाठी-डंडे चले, कई घायल — पथरी पुलिस जांच में जुटी” “होली पर बड़ा खतरा टला: सीएनजी से लदे दो ट्रकों की भीषण टक्कर से दहला खानपुर, गैस रिसाव के बीच पुलिस की जान जोखिम में डालकर कार्रवाई, संभावित विस्फोट से बचीं कई जिंदगियां!” “7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा
Home » कार्यवाही » दिवाली की छुट्टियों में फैक्ट्रियों पर डाका डालने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार — सिडकुल पुलिस ने 24 घंटे में ₹5 लाख का माल बरामद कर किया बड़ा खुलासा, कबाड़ी और तीसरा साथी फरार!

दिवाली की छुट्टियों में फैक्ट्रियों पर डाका डालने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार — सिडकुल पुलिस ने 24 घंटे में ₹5 लाख का माल बरामद कर किया बड़ा खुलासा, कबाड़ी और तीसरा साथी फरार!

(शहजाद अली हरिद्वार)

हरिद्वार। दिवाली की छुट्टियों का फायदा उठाकर खाली पड़ी फैक्ट्रियों में सेंधमारी करने वाले चोरों पर सिडकुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का लगभग ₹5 लाख का माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी में शामिल दो अभियुक्तों को घटना के 24 घंटे के भीतर ही चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है।​
21 अक्टूबर को थाना सिडकुल क्षेत्र की जे.आर. फार्मास्यूटिकल कंपनी में ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अल्युमिनियम डाई, गाइड वायर, मोटर, पीतल का फीडर, डाई पंच और बिजली के तार सहित लाखों का माल चोरी कर लिया था। इस संबंध में थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 535/2025 पंजीकृत किया गया था।​ घटना की विवेचना उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट को सौंपी गई। विवेचक ने चेकिंग के दौरान आज, 23 अक्टूबर 2025 को आईएमसी चौक के पास से दो अभियुक्तों को एक ई-रिक्शा पर चोरी का माल लादकर ले जाते हुए गिरफ्तार किया।
आसिफ (27) (निवासी रोशनाबाद, मूल निवासी आगरा) और फैजान (25) (निवासी रोशनाबाद, मूल निवासी फिरोजाबाद) के रूप में हुई है।​कबाड़ी को बेचा था माल​पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने तीसरे फरार साथी शाहरुख के साथ मिलकर 18 अगस्त 2025 की रात कंपनी की दीवार फांदकर चोरी की थी। उन्होंने कुछ चोरी का माल महादेव इंटरप्राइजेज, डेंसो चौक के मालिक राजकुमार कबाड़ी को बेचा था, जबकि बाकी सामान झाड़ियों में छुपा दिया था। आज वे छुपाए हुए माल को ई-रिक्शा से दोबारा कबाड़ी को बेचने जा रहे थे, तभी पकड़े गए।​
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को चोरी के माल (जिसकी कुल कीमत लगभग ₹5 लाख है) के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है। दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।​ थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि चोरी का माल खरीदने वाले फरार कबाड़ी राजकुमार और तीसरे चोर शाहरुख की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने कबाड़ी के गोदाम को भी सीज करने की तैयारी शुरू कर दी है।

411 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”