न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » कार्यवाही » होम्योपैथिक डॉक्टर से साढ़े तीन लाख की रंगदारी मांगने वाले दो गुर्जर गिरफ्तार – गोली मारने की दी थी धमकी, रानीपुर पुलिस ने 24 घंटे में तमंचा-कारतूस-चाकू समेत दबोचा — रंगदारी का खेल हो गया फेल!

होम्योपैथिक डॉक्टर से साढ़े तीन लाख की रंगदारी मांगने वाले दो गुर्जर गिरफ्तार – गोली मारने की दी थी धमकी, रानीपुर पुलिस ने 24 घंटे में तमंचा-कारतूस-चाकू समेत दबोचा — रंगदारी का खेल हो गया फेल!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बीते रोज फोन पर डा. चंदेला से साढ़े तीन लाख की रंगदारी मांगने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया है।जानकारी के मुताबिक बीते रोज भावेस प्रताप चन्देला पुत्र डॉ. जितेन्द्र चन्देला निवासी एच-10 शिवलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार से फोन पर साढ़े तीन लाख की रंगदारी की मांग की गयी। रंगदारी न देने पर उन्हें तथा उनके परिवार को गोली मार देने की धमकी दी गयी। घटना की बावत डा. भावेस ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

पुलिस को दी तहरीर में डा भावेस ने बताया कि मोबाइल नम्बर धारक आजाद गुज्जर निवासी कुंआखेडा लक्सर हरिद्वार ने उनसे एक आश्रम बनाने के नाम पर साढ़े तीन लाख की माँग की। रकम न देने पर उन्हंे तथा उनके परिवार को गोली से मारने की धमकी दी गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर शान्ति कुमार के नेतृत्व में तत्काल रानीपुर पुलिस ने नामजद आरोपी आजाद गुज्जर की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयासांे के बाद पुलिस ने 24 घण्टो के अन्दर ही मुखबिर की सूचना पर देर रात्रि को ही सेक्टर-1 स्थित बीएचईएल मेटिरियल गेट के पास से दो आरोपितो आजाद पुत्र महिपाल निवासी ग्राम कुंवाखेडा थाना लक्सर हरिद्वार उम्र 32 वर्ष व सुरेन्द्र गुर्जर पुत्र बासी निवासी ग्राम कुंवाखेडा थाना लक्सर हरिद्वार उम्र 63 वर्ष को बाइक संख्या यूके 08 एजी 0783 सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित आजाद के कब्जे से एक देशी तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस व आरोपित सुरेन्द्र के कब्जे से एक चाकू’ की बरामदग किया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि दोनो एक ही गाव के रहने वाले हैं तथा 31 अक्टूबर की शाम को दोनो एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीते हुये आजाद ने अपने मोबाईल फोन से डा. चन्देला के मोबाईल नम्बर पर कॉल कर एक आश्रम बनाने के नाम पर तीन लाख पचास हजार रुपयों का बन्दोबस्त करने को कहा था। तथा पैसे न देने पर उसे बच्चों सहित गोली मारने की धमकी दी थी। डा. से पैसे मिलने पर आपस में बांट लेंग, लेकिन डाक्टर ने हमारी बात नहीं मानी। जिसके चलते दोनों तमंचा व चाकू लेकर डॉक्टर को धमकाने के लिये आये थे। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों के मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

408 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”