न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » निर्देश » “हर महिला तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सच्चा राष्ट्रनिर्माण: हरिद्वार में महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित समीक्षा बैठक में विजया रहाटकर ने गिनाईं उपलब्धियां, दिए दिशा-निर्देश”

“हर महिला तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सच्चा राष्ट्रनिर्माण: हरिद्वार में महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित समीक्षा बैठक में विजया रहाटकर ने गिनाईं उपलब्धियां, दिए दिशा-निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 12 जून 2025 राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लाभार्थी महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके अनुभव साझा किए।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने श्रीमती रहाटकर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), महिला एवं बाल विकास, जिला उद्योग केंद्र, कृषि, ग्रामोत्थान, स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों की योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।श्रीमती रहाटकर ने कहा कि “महिला आयोग का कार्य सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और समानता सुनिश्चित करना भी है।” उन्होंने उज्ज्वला योजना से मिली राहत, पीएम आवास से बढ़े सामाजिक सम्मान और एनआरएलएम से स्वावलंबन की दिशा में हो रही प्रगति को प्रेरणादायक बताया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएलएफ समूहों की महिलाओं को योजनाओं की जानकारी सुलभ कराएं तथा प्रत्येक पात्र महिला तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, “आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं – भारत महिला पायलटों की संख्या में विश्व में शीर्ष पर है।”इस मौके पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, सीएमओ डॉ. आरके सिंह, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।लाभार्थी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजनाओं से न केवल जीवन आसान हुआ है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है।श्रीमती रहाटकर ने अंत में कहा कि “महिला आयोग केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम महिला तक सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है,

और इसके लिए सभी विभागों में आपसी समन्वय ज़रूरी है।”

456 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”