न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » हादसा » “रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: भीरी-परकंडी मार्ग पर खाई में गिरी कार, तीन की मौत — चार मासूम बच्चों समेत महिला को मौत के मुंह से निकाला, प्रशासन के त्वरित रेस्क्यू से बची पांच जिंदगियां”

“रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: भीरी-परकंडी मार्ग पर खाई में गिरी कार, तीन की मौत — चार मासूम बच्चों समेत महिला को मौत के मुंह से निकाला, प्रशासन के त्वरित रेस्क्यू से बची पांच जिंदगियां”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के भीरी-परकंडी मोटर मार्ग पर शनिवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना में एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग एवं राहत-बचाव एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं और मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना प्राप्त होते ही जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस तथा 108 एम्बुलेंस सेवा को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद राहत एवं बचाव दलों ने खाई में उतरकर अभियान संचालित किया और वाहन में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दुर्घटना में तीन लोगों की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि चार बच्चों सहित एक महिला को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित रेस्क्यू कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। सूचना मिलते ही सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है तथा स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घायलों का विवरण

दक्षित (5 वर्ष), पुत्र पंकज सिंह
सोनाली (3 वर्ष), पुत्री पंकज सिंह
वैभव (10 वर्ष), पुत्र अंजन सिंह
विहान (8 वर्ष), पुत्र अंजन सिंह
रेशमा देवी (30 वर्ष), पत्नी अंजन सिंह

मृतकों का विवरण इस प्रकार है

महेन्द्र सिंह (66 वर्ष), पुत्र रूप सिंह
अंजन सिंह (37 वर्ष), पुत्र महेन्द्र सिंह
संगीता देवी (29 वर्ष), पत्नी पंकज सिंह
ALSO READ  भेल कारखाने में बड़ा हादसा: टिनशेड बदलते समय छत से गिरा मजदूर, मौके पर मौत से मचा हड़कंप – सहारनपुर निवासी अश्वनी की दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 0 9
Users Today : 6
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 0 9
Users Today : 6
Users Yesterday : 728