न्यूज़ फ्लैश
“कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव सख्त: हरिद्वार में सीवर, सड़क, सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश, बोले—भव्य-दिव्य आयोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं” “उत्तराखंड पुलिस का बढ़ा मान: ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से सम्मानित, सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले—यह सिर्फ अवॉर्ड नहीं, वीरता और समर्पण की राष्ट्रीय पहचान!” “हरिद्वार के कटारपुर स्कूल में आधी रात ‘चोरों का कहर’: ताले तोड़कर मिड डे मील का सामान, 250 बर्तन और 4 टैबलेट साफ, रिकॉर्ड भी किए तहस-नहस—शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा झटका!” “बहादराबाद में ‘चोरों का काला खेल’ खत्म: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में तीन शातिर गिरफ्तार, इन्वर्टर-बैटरी से लेकर गैस सिलेंडर तक पूरा माल बरामद, सीसीटीवी ने खोले राज!” “कान के कुंडल झपटकर भागा शातिर, सिडकुल पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा—बाइक समेत माल बरामद, SSP की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का दिखा असर” “हरिद्वार में फिर गरजी तबादला एक्सप्रेस: SSP भुल्लर के बड़े फेरबदल से हिले थाने, संवेदनशील इलाकों में नई तैनाती से सख्त संदेश”
Home » कहर » “हरिद्वार के कटारपुर स्कूल में आधी रात ‘चोरों का कहर’: ताले तोड़कर मिड डे मील का सामान, 250 बर्तन और 4 टैबलेट साफ, रिकॉर्ड भी किए तहस-नहस—शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा झटका!”

“हरिद्वार के कटारपुर स्कूल में आधी रात ‘चोरों का कहर’: ताले तोड़कर मिड डे मील का सामान, 250 बर्तन और 4 टैबलेट साफ, रिकॉर्ड भी किए तहस-नहस—शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा झटका!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कटारपुर, विकासखंड बहादराबाद, जनपद हरिद्वार में 02 अप्रैल को प्रातः एक गंभीर चोरी की घटना प्रकाश में आई है। विद्यालय के प्रभारी राकेश सिंह द्वारा चौकी फेरूपुरदी गई जानकारी के अनुसार, प्रातः लगभग 07:20 बजे विद्यालय पहुँचने पर पाया गया कि विद्यालय के पुराने कार्यालय सहित सभी कक्षों के ताले अज्ञात चोरों द्वारा तोड़ दिए गए थे तथा अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त अवस्था में बिखरा हुआ था।चोरों द्वारा प्रधानाध्यापक कक्ष में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 04 टैबलेट चोरी कर लिए गए। साथ ही विद्यालय के महत्वपूर्ण पुराने अभिलेखों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि चोरों ने बाथरूम क्षेत्र तक पहुँचकर वहाँ रखी सीढ़ी का उपयोग करते हुए अन्य कक्षों में प्रवेश किया। एमडीएम (मिड डे मील) कक्ष में रखे अतिरिक्त बर्तन बिखरे हुए पाए गए, जिनमें से लगभग 250 थालियाँ एवं गिलास चोरी कर लिए गए। इसके अतिरिक्त बच्चों के उपयोग के लिए रखी गई लगभग 250 थालियाँ भी चुरा ली गईं।विद्यालय पीटी के लिए रखा गया ड्रम को भी तोडकर पीतल वाला भाग चुरा कर ले गये रखा गया ड्रम भी चोरों द्वारा तोड़कर ले जाया गया, द् किचन कक्ष में प्रवेश करने का प्रयास भी किया गया, किंतु वे आंतरिक इंटरलॉक तोड़ने में सफल नहीं हो सके। घटना के संबंध में यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि विद्यालय परिसर में संचालित दो आंगनवाड़ी केंद्रों के ताले भी तोड़े गए तथा वहाँ का सामान भी बिखरा हुआ पाया गया है। इस घटना से विद्यालय व्यवस्था एवं बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है तथा पुलिस प्रशासन से घटना की जांच एवं चोरी गए सामान की शीघ्र बरामदगी की अपेक्षा की गई है।

196 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *