न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » कार्यवाही » खेत से पेड़ चोरी का हाईवोल्टेज ड्रामा: पिकअप कीचड़ में फंसी, चोर मौके से भागे… पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, बाकी की तलाश में चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी!

खेत से पेड़ चोरी का हाईवोल्टेज ड्रामा: पिकअप कीचड़ में फंसी, चोर मौके से भागे… पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, बाकी की तलाश में चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी!

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर । किसान के खेत में खड़े पेड़ों को चोरी से काटकर ले जा रहे चोरों का वाहन खेत में ही फंस गया। इसके बाद आरोपी वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अलावलपुर निवासी भोपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका खेत मुकर्मपुर कालेवाला के जंगल में स्थित है। कुछ चोर खेत के किनारे लगे यूकेलिप्टस के पेड़ काटकर वाहन में भरकर ले जा रहे थे। इस दौरान पिकअप खेत में फंस गई, जिससे वाहन को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर अकबरपुर कालसो निवासी शकीरा को हसनपुर बड़कला मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक विनय मोहन त्रिवेदी ने बताया कि चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

194 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”