न्यूज़ फ्लैश
“80% से कम खर्च पर CDO का कड़ा एक्शन: लापरवाह विभागों को फटकार, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश” “सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश” “हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर” “दिल्ली में सियासी हलचल: बहादराबाद के तेज तर्रार नेता ठाकुर संजय सिंह चौहान की दिग्गज बृजभूषण सिंह से खास मुलाकात, यूजीसी मुद्दे पर हुई गंभीर चर्चा, हरिद्वार आगमन का दिया न्योता” “कुम्भ-2027 की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका का बहादराबाद दौरा, 1659 लाख की लागत से बन रहे स्टील पुल का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त रुख” “568 लाख की बड़ी सौगात से संवरेंगे उत्तराखंड के स्कूल, 16 जर्जर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी पुनर्निर्माण को हरी झंडी”
Home » सख्ती » “रुड़की में ई-रिक्शा पर सख्ती! अब रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, ट्रैफिक लाइटों संग दिखेगी नई ज़ेबरा लाइन की चमक”

“रुड़की में ई-रिक्शा पर सख्ती! अब रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, ट्रैफिक लाइटों संग दिखेगी नई ज़ेबरा लाइन की चमक”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। नगर में अब ई रिक्शा का संचालन करने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। दो हजार रुपए वार्षिक शुल्क भी नगर निगम को देना होगा। इसके साथ ही ट्रैफिक लाइटों के संचालन के लिए अब ज़ेबरा लाइन भी बनाई जाएगी। वहीं अतिक्रमण के लिए भी निगम ने विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।

रुड़की नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में मेयर अनीता अग्रवाल एवं नगर आयुक्त राकेश तिवारी ने पुलिस,ट्रैफिक पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर बैठक की। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कई फैसले लिए गए। ई-रिक्शा से हो रही दिक्कतों पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि नगर निगम क्षेत्र में संचालित होने वाली ई रिक्शाओं का पंजीकरण किया जाएगा। जिसके लिए वार्षिक शुल्क दो हजार रुपए देना होगा पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर होगी। इसके साथ ही ई-रिक्शा के लिए मलकपुर चुंगी, एसडीएम चौराहा, रेलवे स्टेशन व सिविल अस्पताल के समीप स्टैंड बनाया जाएगा। वहीं एक व्यक्ति के नाम अधिकतर पांच रिक्शाओं का पंजीकरण हो पाएगा। इसके अलावा सभी गंगनहर पुलों,चौराहों और मुख्य मार्गों आदि पर सीसीटीवी कैमरें लगाए जाएंगे। ट्रैफिक लाइट को संचालित किए जाने के लिए जेबरा क्रॉसिंग बनाई जाएगी। इसके साथ ही चाट बाजार के सामने स्थित बाइक मिस्त्री मार्केट में दुकान से बाहर खड़ी गाड़ियों के चालान काटे जाएंगे इस मौके पर नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत, एआरटीओ एल्विन रॉक्सी, कर अधीक्षक गिरीश चंद सेमवाल, एई प्रेम कुमार शर्मा, यातायात निरीक्षक संदीप नेगी आदि मौजूद रहे

109 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश”

“हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर”