न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » फेरबदल » कनखल थाने में मचा हड़कंप! लापरवाही पर इंस्पेक्टर रविंद्र शाह लाइन हाजिर, मनोहर रावत बने नए थानाध्यक्ष — एसएसपी डोबाल ने फेरबदल से दी सख्त प्रशासनिक चेतावनी!

कनखल थाने में मचा हड़कंप! लापरवाही पर इंस्पेक्टर रविंद्र शाह लाइन हाजिर, मनोहर रावत बने नए थानाध्यक्ष — एसएसपी डोबाल ने फेरबदल से दी सख्त प्रशासनिक चेतावनी!

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर कनखल रविंद्र शाह को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह रानीपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोहर रावत को कनखल थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान को रानीपुर कोतवाली भेजा गया है। खड़खड़ी चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी को कनखल एसएसआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक रोहित कुमार को लखनौता चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि यहां से ब्रह्मदत्त बिजल्वाण को भगवानपुर भेजा गया है। कुछ दिन पूर्व लखनौता चौकी प्रभारी बने पुनीत दसौनी को भी वापस भगवानपुर थाना भेजा गया है। इसके अलावा, कनखल थाने में तैनात उपनिरीक्षक मनदीप सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई विभागीय अनुशासन और कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से की गई है।

4,498 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”