न्यूज़ फ्लैश
“कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव सख्त: हरिद्वार में सीवर, सड़क, सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश, बोले—भव्य-दिव्य आयोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं” “उत्तराखंड पुलिस का बढ़ा मान: ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से सम्मानित, सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले—यह सिर्फ अवॉर्ड नहीं, वीरता और समर्पण की राष्ट्रीय पहचान!” “हरिद्वार के कटारपुर स्कूल में आधी रात ‘चोरों का कहर’: ताले तोड़कर मिड डे मील का सामान, 250 बर्तन और 4 टैबलेट साफ, रिकॉर्ड भी किए तहस-नहस—शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा झटका!” “बहादराबाद में ‘चोरों का काला खेल’ खत्म: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में तीन शातिर गिरफ्तार, इन्वर्टर-बैटरी से लेकर गैस सिलेंडर तक पूरा माल बरामद, सीसीटीवी ने खोले राज!” “कान के कुंडल झपटकर भागा शातिर, सिडकुल पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा—बाइक समेत माल बरामद, SSP की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का दिखा असर” “हरिद्वार में फिर गरजी तबादला एक्सप्रेस: SSP भुल्लर के बड़े फेरबदल से हिले थाने, संवेदनशील इलाकों में नई तैनाती से सख्त संदेश”
Home » पर्दाफाश » “कान के कुंडल झपटकर भागा शातिर, सिडकुल पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा—बाइक समेत माल बरामद, SSP की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का दिखा असर”

“कान के कुंडल झपटकर भागा शातिर, सिडकुल पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा—बाइक समेत माल बरामद, SSP की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का दिखा असर”

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी नवनीत सिंह के “जीरो टॉलरेंस” निर्देशों के तहत सिडकुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के कुंडल लूटने की घटना का सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटे गए कुंडल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को रोशनाबाद निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उसके सोने के कुंडल छीन लिए। इस पर थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण और लगातार सुरागरसी शुरू की।इसी क्रम में 1 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे संदिग्ध नसीम मलिक (32) निवासी गोविंदपुर दादूपुर को दबोच लिया गया। तलाशी में आरोपी के पास से स्प्लेंडर प्लस बाइक और लूटे गए कुंडल बरामद हुए।पूछताछ में आरोपी ने आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते अपराध करना स्वीकार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष नितेश शर्मा

2. ⁠व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर

3. ⁠उ0नि0 शैलेन्द्र मंमगाई

4. ⁠हे0का0 देशराज

5. ⁠हे0का0 प्रेमसिंह

6. ⁠हे0का0 जितेन्द्र मलिक

7. ⁠का0 गजेन्द्र प्रसाद

170 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *