न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » कार्यवाही » “सामूहिक दुष्कर्म कांड: फरार चल रहा तीसरा आरोपी शुभम भी मेरठ से गिरफ्तार”

“सामूहिक दुष्कर्म कांड: फरार चल रहा तीसरा आरोपी शुभम भी मेरठ से गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)रानीपुर। कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने विभिन्न सुरागों की मदद से आरोपी शुभम पुत्र सुधीर कुमार, निवासी ग्राम अमरसिंहपुर, थाना किला परिक्षितगढ़, मेरठ (उ.प्र.) को 24 घंटे के भीतर शाहपुर, मेरठ से धर दबोचा। शुभम की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है।उल्लेखनीय है कि इस घिनौने अपराध में आरोपी बनी कलयुगी मां और उसके कथित प्रेमी सुमित पटवाल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज चुकी है। यह मामला इलाके में अत्यधिक संवेदनशीलता का विषय बना हुआ है, जिससे समाज में भारी आक्रोश देखा गया।

पुलिस की सक्रियता और तेजी से हुई कार्रवाई की सराहना स्थानीय लोगों ने की है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को हरसंभव न्याय दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया को सख्ती से आगे बढ़ाया जाएगा। आरोपी शुभम को विधिसम्मत कार्यवाही के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

 

251 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”