न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र BIG BREAKING: देहरादून में EVM-VVPAT की सुरक्षा पर डीएम आशीष चौहान की पैनी नजर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Home » बैठक » “मां मनसा देवी धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का होगा नया अध्याय — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने ट्रस्ट संग की महत्वपूर्ण बैठक, विकास कार्यों को मिली नई दिशा”

“मां मनसा देवी धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का होगा नया अध्याय — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने ट्रस्ट संग की महत्वपूर्ण बैठक, विकास कार्यों को मिली नई दिशा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 14 अगस्त 2025 – मां मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज और ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ मंदिर परिसर में अहम बैठक की।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने राजाजी नेशनल पार्क अधिकारियों को तत्काल भूस्खलन रोकने के उपाय करने, पब्लिक एलाउन्समेंट सिस्टम को सुधारने, तथा सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण हटाने और कचरा प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।ट्रस्ट द्वारा सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने, भीड़ नियंत्रण व लाइन मेंटेन हेतु 15 कर्मियों की तैनाती, दान राशि का रजिस्टर मेंटेन करने और एकाउंट डिपॉजिट का सही ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया। राजाजी नेशनल पार्क अधिकारी छोटे और तत्कालिक भूस्खलन निरोधक कार्य करेंगे।बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, भीड़ नियंत्रण और पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम समेत विभिन्न पहलुओं पर समीक्षा की गई। इस अवसर पर ट्रस्टी महंत राजगिरी, ट्रस्टी अनिल शर्मा, अपर जिलाधिकारी पी.एस. चौहान, एसडीएम जितेंद्र कुमार, एसपी सिटी पंकज गैरोला, ट्रेजरी ऑफिसर अजय कुमार, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, नगर कोतवाल रितेश शाह, इंस्पेक्टर वीरेंद्र रमोला, चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी, प्रबंधन सचिन अग्रवाल, मैनेजर धीरज गिरी, पुजारी गणेश शर्मा व पंकज तिवारी मौजूद

रहे।

 

ALSO READ  "अर्द्धकुम्भ मेला 2025 की तैयारियों को लेकर सीसीआर सभागार में अधिकारियों ने की गहन समीक्षा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 0 5 3
Users Today : 509
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 0 5 3
Users Today : 509
Users Yesterday : 1097