न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » कार्यवाही » “लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर ठग चुकी लाखों, फर्जी वकील और ब्रांड एंबेसडर बनकर देती थी धोखा”

“लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर ठग चुकी लाखों, फर्जी वकील और ब्रांड एंबेसडर बनकर देती थी धोखा”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रपुर। युवकों को शादी और प्यार का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ठगने वाली एक महिला को रुद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खुद को हाईकोर्ट की वकील और रजनीगंधा ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बताने वाली इस महिला के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान हीना रावत उर्फ अंकिता शर्मा उर्फ निकिता, पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शुक्रवार देर रात उदय होटल के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 हजार रुपये नकद और फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक 6 जून को दीपक कक्कड़, निवासी भूरारानी रोड, रुद्रपुर ने कोतवाली में शिकायत की थी। कि एक महिला ने खुद को एडवोकेट बताते हुए पहले व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू की, फिर प्रेम जाल में फंसा कर शादी का नाटक रचा। इसके बाद दीपक के घर पर ही रहने लगी और उस पर 30 लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगी। पैसे नहीं देने पर वह आत्महत्या करने या दीपक की हत्या कर परिवार को फंसाने की धमकी देने लगी।पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने फर्जी नाम अंकिता शर्मा से खुद को पेश किया था, जबकि उसका असली नाम हीना रावत है। वह पहले से शादीशुदा है और ठगी के कई मामलों में वांछित चल रही थी। पूछताछ में पता चला कि हीना अब तक मैट्रिमोनियल साइट्स, फर्जी बिजनेस डील, ब्रांड एंबेसडर बनने और ठेकेदारी के नाम पर लोगों से ठगी कर चुकी है। पूछताछ में हीना ने बताया कि वह विदेश भागने की योजना बना रही थी, जिसके लिए उसे 30 लाख रुपये की जरूरत थी। इसी रकम के लिए वह दीपक को ब्लैकमेल कर रही थी। वह अलग-अलग मोबाइल सिम और फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल करती थी ताकि पकड़ में न आए।हीना के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई थानों में गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, धमकी, ब्लैकमेलिंग और ठगी शामिल है। पुलिस अन्य पीडि़तों की भी तलाश कर रही है।

615 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *