न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » जनसुनवाई » “जनता दरबार में गूंजा जनसैलाब का दर्द: 102 शिकायतें दर्ज, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 48 मामलों का किया मौके पर ही समाधान, शेष पर त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश”

“जनता दरबार में गूंजा जनसैलाब का दर्द: 102 शिकायतें दर्ज, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 48 मामलों का किया मौके पर ही समाधान, शेष पर त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 102 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 48 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सुशील कुमार पुत्र स्व नकलीराम की कृषि खाता संख्या 0415 के खसरा सांख्या 82, स्थित मोजा धनौरी परगना तहसील रुड़की के पैमाईश कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायतकर्ता विपिन कुमार पुत्र सत्यपाल ने पीली वाला तालाब की खुदाई का सौंदर्यकरण कार्यों का पेमेंट फर्जी तरीकों से जॉब कार्ड धारकों के माध्यम से निकला जा रहा है,जिसकी जांच कराने की मांग को लेकर शिकायती पत्र दिया। शिकायतकर्ता ब्रह्मपाल सिंह निवासी ग्राम बिशनपुर (मुस्तकम) ने शिकायती पत्र में किसी व्यक्ति द्वारा खसरा नं 188 पर कब्जा करके फसल लगा लिया है,चकरोड को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। विशाल कुमार नई बस्ती भीमगोड़ा ने अपनी पत्नी का आधार कार्ड बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। समस्त ग्रामवासी धनौरी तहसील रुड़की द्वारा ग्राम धनौरी तेलीवाला मार्ग पर जलभराव के निवारण हेतु सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता शिमलेश निवासी देवनगर महदूद ने अपने बड़े बेटे पर मकान पर कब्जा कर घर से बाहर निकल दिया है, प्रार्थीया ने मंजन को कब्जा मुक्त कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया । पवन सिंह पुत्र रोहताश, ग्राम मिर्जापुर शादात तहसील लक्सर द्वारा ग्राम मिर्जापुर शादात तहसील लक्सर में रास्ते की जगह पर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रोके जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है

उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 7
Users Today : 722
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 7
Users Today : 722
Users Yesterday : 496