न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » शुभकामनाएं » धनतेरस पर सौहार्द की चमक: सीएम धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के घर पहुंचकर दी दीपावली की शुभकामनाएं, मिठास भरी मुलाकात में छलका अपनापन

धनतेरस पर सौहार्द की चमक: सीएम धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के घर पहुंचकर दी दीपावली की शुभकामनाएं, मिठास भरी मुलाकात में छलका अपनापन

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के डिफेन्स कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई और प्रदेश के विकास कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि दीपावली जैसे पावन पर्व समाज में खुशहाली और उत्साह का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ लगातार जनता की सेवा में समर्पित है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की प्रगति के लिए अपना सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

448 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *