(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। थाना बहादराबाद पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की माता की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ था, जिसमें आरोप था कि पड़ोस में रहने वाला अनिल नामक व्यक्ति ने उसकी 08 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी की।
इस गंभीर घटना पर थाना बहादराबाद में धारा 64(1), 65(2) बीएनएस व 3(b)/4, 5(m)/6 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए आरोपी अनिल पुत्र भंवर सिंह निवासी बिलासपुर खेडा, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उ०प्र०) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 अमित नौटियाल (चौकी प्रभारी कस्बा), कानि0 मुकेश नेगी, कानि0 रणजीत सिंह और कानि0 शाह आलम शामिल रहे।
पुलिस की इस तत्परता से बालिका व उसके परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

















































