न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » हमला » होटल विनायक के बाहर विवाद में चली गोली, खुद के तमंचे से घायल हुआ सुमित चौधरी

होटल विनायक के बाहर विवाद में चली गोली, खुद के तमंचे से घायल हुआ सुमित चौधरी


(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बीती रात रानीपुर मोड़ स्थित होटल विनायक के पास गोली चलने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।


क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुमित चौधरी नामक युवक मनीष राठी के साथ रानीपुर मोड़ आया था, जहां कुछ अज्ञात युवकों के साथ उनका विवाद हो गया।

विवाद के दौरान सुमित ने अपने पास मौजूद तमंचे से गोली चलाई, जो उसके ही पैर में लग गई। घायल सुमित को पहले सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे भूमानंद हॉस्पिटल, बहादराबाद रेफर कर दिया गया।

घटना के दौरान दूसरे पक्ष का युवक अभिनव चौधरी भी घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए जीडी अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया। बाद में सुमित का भी इलाज जीडी अस्पताल में किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना में शामिल सभी युवक जगजीतपुर, कनखल क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार ने रात में ही घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली और तत्काल प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

1,381 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *