न्यूज़ फ्लैश
“जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”
Home » तत्परता » हरियाणा से घर छोड़ हरिद्वार पहुंचे दो नाबालिग, गली-गली घाट-घाट तलाश कर SSP हरिद्वार की टीम ने बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

हरियाणा से घर छोड़ हरिद्वार पहुंचे दो नाबालिग, गली-गली घाट-घाट तलाश कर SSP हरिद्वार की टीम ने बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार को सूचना मिली कि दो नाबालिग बालक अपने घर से हरियाणा (कुरुक्षेत्र) से भागकर हरिद्वार पहुँचे हैं और उनकी लोकेशन हरकी पैड़ी क्षेत्र में आ रही है। वह घर से नाराज होकर निकले हैं जिस करण घर वाले काफी परेशान हो रखे हैंl
सूचना की संवेदनशीलता को गंभीरता से लेते हुए SSP हरिद्वार द्वारा एसएचओ कोतवाली नगर को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान मै बच्चों की तलाश हेतु टीमें बनाकर लगाने हेतु निर्देशित किया।
जिस पर पुलिस द्वारा हरकी पैड़ी क्षेत्र के सभी घाटों पर सघन चेकिंग की गई। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से cctv पर भी सर्च अभियान चलाया गया जिस पर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों नाबालिग बालकों को हर की पैड़ी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर कोतवाली लाया।
प्राथमिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बच्चों को पढ़ाई -लिखाई के लिए परिजन द्वारा डाटा गया था साथ ही बच्चों द्वारा मोटरसाइकिल की माँग पूरी न होने के कारण नाराज होकर हरिद्वार चले आये थे।
पुलिस द्वारा परिजनों को हरियाणा से बुलाकर दोनों नाबालिगों को उनके परिजन के सुपुर्द किया गया।
परिजनों ने अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर SSP हरिद्वार व हरिद्वार पुलिस की त्वरित रिस्पांस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

एसएसपी हरिद्वार की सभी माता-पिता/अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और समय-समय पर उनके व्यवहार व आवश्यकताओं पर संवाद करें, पढ़ाई के लिए अधिक प्रेशर ना करें ताकि ऐसे कदम उठाने से रोका जा सके।

 

 

368 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”