न्यूज़ फ्लैश
“21 फरवरी से सख्त पहरे में बोर्ड परीक्षा: 1261 केंद्रों पर होगी नकलविहीन परीक्षा, 2.15 लाख छात्र देंगे एग्जाम — संवेदनशील केंद्रों पर खास नजर” “‘अतिथि देवो भवः’ के संग देवभूमि तैयार: चारधाम यात्रा-2026 के लिए देहरादून प्रशासन अलर्ट मोड में, ग्रीन कार्ड से लेकर जर्मन हैंगर तक भव्य स्वागत की पूरी तैयारी!” “यूजीसी एक्ट पर संतों का सन्नाटा टूटा: हरिद्वार में यति नरसिंहानंद का उपवास, मोदी-भागवत पर तीखा प्रहार और सनातन रक्षा का आह्वान” “नशामुक्त उत्तराखंड–नशामुक्त भारत का बिगुल: समाज, स्कूल और अभिभावकों की संयुक्त जिम्मेदारी से ही बचेगा युवाओं का भविष्य” “राजस्व क्रांति की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्धन का 20 हजार करोड़ का बड़ा लक्ष्य, टैक्स बेस विस्तार से लेकर खनन-वन-हर्बल सेक्टर तक सख्त एक्शन प्लान” “नशे के सौदागर पर सिडकुल पुलिस का वार: काला गेट के पास 1 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, नवनीत सिंह के सख्त तेवरों का दिखा असर!”
Home » आह्वान » “यूजीसी एक्ट पर संतों का सन्नाटा टूटा: हरिद्वार में यति नरसिंहानंद का उपवास, मोदी-भागवत पर तीखा प्रहार और सनातन रक्षा का आह्वान”

“यूजीसी एक्ट पर संतों का सन्नाटा टूटा: हरिद्वार में यति नरसिंहानंद का उपवास, मोदी-भागवत पर तीखा प्रहार और सनातन रक्षा का आह्वान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने विश्व धर्म संसद की मुख्य संयोजक डॉ उदिता त्यागी व अपने शिष्यों यति रामस्वरूपानंद गिरी,यति रणसिंहानंद गिरी, यति अभयानंद गिरी, यति परमात्मानंद गिरी, योगी सरोजनाथ और पंडित सुनील दत्त शर्मा के साथ हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर यूजीसी एक्ट पर संत समाज के मौन के विरोध में एक दिन का उपवास किया और हिन्दुओं के धर्माचार्यों से मोदी और मोहन भागवत की व्यक्तिगत वासना और स्वार्थ पर संपूर्ण सनातन धर्म की बलि ना चढ़ाने का निवेदन किया।

उन्होंने कहा कि मोदी, मोहन भागवत के साथ मिलकर तृप्तिकरण में लगे हैं। मोदी जी ने यूजीसी के माध्यम से इन्हें समूल नष्ट करके नरपिशाचों का मार्ग निष्कंटक करने का कार्य कर दिया है। अब ब्राह्मणों, क्षत्रियों और वैश्यों को यूजीसी एक्ट के माध्यम से समाप्त करवाया जाएगा और उसके बाद बचे हुए हिन्दू तृप्तिकरण की भेंट चढ़ जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म के विनाश के सबसे बड़े दोषी धर्माचार्य होंगे जो पता नहीं किस कारण से इस अन्याय का बिल्कुल भी विरोध नहीं कर रहे हैं।

31 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“रोशनाबाद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सौर ऊर्जा से जगमगाई शिक्षा: किरबी संस्थान का बड़ा योगदान, विधायक आदेश चौहान बोले— “शिक्षा में निवेश ही देश के उज्ज्वल भविष्य की असली पूंजी”