न्यूज़ फ्लैश
“हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर” “दिल्ली में सियासी हलचल: बहादराबाद के तेज तर्रार नेता ठाकुर संजय सिंह चौहान की दिग्गज बृजभूषण सिंह से खास मुलाकात, यूजीसी मुद्दे पर हुई गंभीर चर्चा, हरिद्वार आगमन का दिया न्योता” “कुम्भ-2027 की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका का बहादराबाद दौरा, 1659 लाख की लागत से बन रहे स्टील पुल का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त रुख” “568 लाख की बड़ी सौगात से संवरेंगे उत्तराखंड के स्कूल, 16 जर्जर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी पुनर्निर्माण को हरी झंडी” “हरित विकास की ओर शिवालिक नगर की मजबूत छलांग: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्यू–84 पार्क सौंदर्यीकरण का किया भव्य शुभारंभ, स्वच्छ-सुंदर नगर का लिया संकल्प” “महाशिवरात्रि से पहले मिलावटखोरों पर कहर! देर रात खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई—12 प्रतिष्ठानों की जांच, अवैध डेरी सील, एक्सपायरी कोल्ड्रिंक जब्त”
Home » शुभारंभ » “हरित विकास की ओर शिवालिक नगर की मजबूत छलांग: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्यू–84 पार्क सौंदर्यीकरण का किया भव्य शुभारंभ, स्वच्छ-सुंदर नगर का लिया संकल्प”

“हरित विकास की ओर शिवालिक नगर की मजबूत छलांग: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्यू–84 पार्क सौंदर्यीकरण का किया भव्य शुभारंभ, स्वच्छ-सुंदर नगर का लिया संकल्प”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नगर के सतत विकास को गति देते हुए वार्ड नंबर–4, शिवालिक नगर में क्यू–84 के सामने स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि “नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ हरित एवं स्वच्छ वातावरण विकसित करना हमारी प्राथमिकता है। पार्कों का सौंदर्यीकरण न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह बच्चों, बुजुर्गों एवं युवाओं के लिए स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करता है। नगर पालिका शिवालिक नगर निरंतर विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में नगर के अन्य वार्डों में भी इसी प्रकार के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे, जिससे शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके। इस अवसर पर सभासद हरिओम चौहान, पूर्व सभासद अजय मलिक, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, राजेश सैनी, चौधरी महावीर, पीके चौधरी, रामफल यादव, आशुतोष चौहान, पी एस भगत, वीपी सिंह, अजय सैनी मनीष सैनी, गौरव गुर्जर, रवि वर्मा, देव विख्यात भाटी, वेदांत चौहान, रविंद्र उनियाल, चंद्रभान शर्मा, विवेक त्यागी, अंकुर जैन, दीपक होंडा, रमेश चंद नेगी, अनुप रावत, सुनील त्यागी, विकास बाली, अखिलेश चौहान, राकेश राणा, रामचंद्र चौहान, तारकेश्वर, अनुज, भूषण शर्मा प्रवीण कुमार त्रिलोक सिंह,पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

58 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर”