न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » हड़कंप » “रुड़की में सनसनीखेज घटना: आधी रात को आर्मी कैंट में घुसे दो जंगली हाथी, दो दिन से नहीं हिले कदम, पुलिस और वन विभाग का हाई अलर्ट पर चला दिन-रात का रेस्क्यू ऑपरेशन”

“रुड़की में सनसनीखेज घटना: आधी रात को आर्मी कैंट में घुसे दो जंगली हाथी, दो दिन से नहीं हिले कदम, पुलिस और वन विभाग का हाई अलर्ट पर चला दिन-रात का रेस्क्यू ऑपरेशन”

(शहजाद अली हरिद्वार) रुड़की।रुड़की क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात दो जंगली हाथी अचानक आर्मी कैंट क्षेत्र में घुस आए। हैरानी की बात यह है कि घटना को दो दिन बीत जाने के बाद भी ये दोनों हाथी कैंट से बाहर नहीं निकले हैं। शुरुआत में वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखी, लेकिन अब खतरे को देखते हुए रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है।सूत्रों के अनुसार, हाथियों के मौजूद होने वाली जगह पूरी तरह रिहायशी इलाका है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। वन विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और हाथियों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए लगातार घंटों से मशक्कत हो रही है, लेकिन हाथी बाहर आने को तैयार नहीं हैं।वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथियों को बिना नुकसान पहुंचाए उन्हें जंगल की ओर मोड़ना ही सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए ड्रोन से निगरानी, बैरिकेडिंग और हाथियों को दिशा देने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस भी मौके पर तैनात है, ताकि भीड़ इकट्ठा न हो और किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस इलाके में जंगली जानवर देखे गए हैं, लेकिन आर्मी कैंट में इतने लंबे समय तक हाथियों का रुकना अभूतपूर्व है।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कब और कैसे ये हाथी सुरक्षित जंगल की ओर लौटेंगे।

 

ALSO READ  "HARIDWAR: पथरेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास दो साधुओं के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में जांच तेज"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 3 7
Users Today : 34
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 3 7
Users Today : 34
Users Yesterday : 728