न्यूज़ फ्लैश
“मंगलौर में सनसनी: कार लूटकर भाग रहे बदमाशों की स्कूटी से टक्कर, रिटायर्ड इंजीनियर अनिल त्यागी की दर्दनाक मौत, आरोपी फरार” “फूल देई-छम्मा देई की गूंज से महका लोक भवन: राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले—उत्तराखण्ड की परंपराएं सिखाती हैं प्रकृति से प्रेम और खुशियाँ बाँटना” “धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की दिशा में बड़ा कदम: सहायक भूवैज्ञानिक प्रदीप कुमार की टीम ने शुरू किया चिन्हित भूमि का भूगर्भीय निरीक्षण, 115 परिवारों के सुरक्षित विस्थापन की प्रक्रिया तेज” “चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन हुआ अलर्ट: डीएम नितिका खण्डेलवाल का सख्त एक्शन, जाम-पार्किंग और व्यवस्थाओं को लेकर मौके पर दिए कड़े निर्देश” “हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संत निरंकारी भवन के पास नाले से मिला अज्ञात शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका से मचा हड़कंप, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी “हरिद्वार में एलपीजी पर डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती: ब्लैक मार्केटिंग पर कड़ा पहरा, गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी तैनात, शिकायत के लिए जारी हुए कंट्रोल रूम नंबर”
Home » सनसनी » “मंगलौर में सनसनी: कार लूटकर भाग रहे बदमाशों की स्कूटी से टक्कर, रिटायर्ड इंजीनियर अनिल त्यागी की दर्दनाक मौत, आरोपी फरार”

“मंगलौर में सनसनी: कार लूटकर भाग रहे बदमाशों की स्कूटी से टक्कर, रिटायर्ड इंजीनियर अनिल त्यागी की दर्दनाक मौत, आरोपी फरार”

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। तीन बदमाशों ने कार लूट की घटना को अंजाम दिया और कार चालक को कार से नीचे गिराकर फरार हो गए। भागने के दौरान उन्होंने स्कूटी सवार रिटायर सिंचाई विभाग के इंजीनियर अनिल त्यागी को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। उसके बाद आरोपी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलौर के ग्राम नगला निवासी रोहित गाड़ी चलाने का काम करता है। शनिवार की देर शाम तीन व्यक्तियों ने मोहनपुर से हरियाणा जाने के लिए उसकी टाटा नेक्सा बुक की थी। जैसे ही गाड़ी चालक मंगलौर गुड मंडी पर पहुंचा तो आरोपियों ने किसी बहाने से कार चालक से गाड़ी रुकवा कर उसे गाड़ी से उतारकर मारपीट की और गाड़ी लेकर फरार हो गए। भागने के दौरान उनकी गाड़ी ने स्कूटी सवार अनिल त्यागी निवासी ग्राम कुहाहेड़ी गुरुकुल नारसन को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा

176 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की दिशा में बड़ा कदम: सहायक भूवैज्ञानिक प्रदीप कुमार की टीम ने शुरू किया चिन्हित भूमि का भूगर्भीय निरीक्षण, 115 परिवारों के सुरक्षित विस्थापन की प्रक्रिया तेज”

“हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संत निरंकारी भवन के पास नाले से मिला अज्ञात शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका से मचा हड़कंप, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी