न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मसूरी की वादियों में अक्षय कुमार, सीएम धामी से मुलाकात में उत्तराखण्ड की फिल्म इंडस्ट्री को लेकर हुई बड़ी चर्चा! BIG BREAKING:: एक गाय से डेयरी कारोबार, 10 करोड़ का स्टार्टअप और जर्मनी तक पहुंची उत्तराखंड की बेटी! धामी के संवाद में गूंजा युवाओं की कामयाबी का दमदार संदेश BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने 4 घंटे तक किए सवाल-जवाब BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित
Home » निर्देश » “हरिद्वार में एलपीजी पर डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती: ब्लैक मार्केटिंग पर कड़ा पहरा, गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी तैनात, शिकायत के लिए जारी हुए कंट्रोल रूम नंबर”

“हरिद्वार में एलपीजी पर डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती: ब्लैक मार्केटिंग पर कड़ा पहरा, गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी तैनात, शिकायत के लिए जारी हुए कंट्रोल रूम नंबर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों,उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिला पूर्ति अधिकारी से एलपीजी गैस के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि जनपद में 42 गैस एजेंसी संचालित हो रही है जिनके द्वारा एलपीजी गैस सप्लाई की जा रही हैं तथा गैस वर्तमान समय में गैस की कोई किल्लत नहीं है, किंतु ऑनलाइन सिस्टम बाधित होने के चलते उपभोक्ताओं को ओ टी पी उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिसके कारण ऑनलाइन बुकिंग करने उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है, जिस कारण गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ हो रही है। इसके लिए विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को एल पी जी गैस के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत नहीं आनी चाहिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में किसी भी दशा में एलपीजी गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सभी गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारियों को नामित कर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नामित नोडल अधिकारी समय-समय पर गैस एजेंसियों का निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित गैस एजेंसियों की नियमित मॉनिटरिंग करें। यदि कहीं भी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अनियमित वितरण या उपभोक्ताओं से अधिक धनराशि वसूलने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

ALSO READ  “विजय दिवस 2025 की भव्य तैयारियों पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की कड़ी नजर — हरिद्वार में गौरवशाली समारोह को यादगार बनाने हेतु सभी विभागों को दिए त्वरित निर्देश”

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को एलपीजी गैस सिलेंडर से संबंधित कोई समस्या आती है, जैसे कि समय पर सिलेंडर न मिलना, अधिक कीमत वसूली या अन्य किसी प्रकार की शिकायत, तो वे कंट्रोल रूम के नंबर 01334-239444, (टोल फ्री 01334-1077) , मोबाइल नंबर 9068197350 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक मे जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित रूप से समीक्षा और निरीक्षण किया जाए, ताकि जनपदवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल एवं खंड विकास अधिकारी समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 7 2 2
Users Today : 331
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 7 2 2
Users Today : 331
Users Yesterday : 737