न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » कार्यवाही » हरिद्वार में एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल की अगुवाई में रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डिजिटल सर्विलांस और धरपकड़ अभियान के जरिए अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 बाइक बरामद, हरिद्वार-मुज़फ्फरनगर-सहारनपुर से चुराई गईं गाड़ियां, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार में एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल की अगुवाई में रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डिजिटल सर्विलांस और धरपकड़ अभियान के जरिए अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 बाइक बरामद, हरिद्वार-मुज़फ्फरनगर-सहारनपुर से चुराई गईं गाड़ियां, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के सख्त निर्देशों पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद बाइकों में हरिद्वार, मुज़फ़्फ़रनगर व सहारनपुर से चुराई गई मोटरसाइकिलें शामिल हैं।शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने घटनास्थलों के CCTV फुटेज का गहन विश्लेषण किया और मुखबिरों की मदद से चोरों का सुराग जुटाया।

31 जुलाई को सोलानी पुल के पास नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को दबोचा। पूछताछ में उन्होंने रुड़की से दो मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूली। बाद में उनकी निशानदेही पर एक बाग में छिपाकर रखी गईं अन्य 9 मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गईं।गिरफ्तार अभियुक्तों में गिरोह का सरगना दिनेश कुमार (निवासी शाहजहांपुर, यूपी), प्रदीप कुमार (निवासी मंगलौर, हरिद्वार) और नदीम (निवासी रुड़की) शामिल हैं। दिनेश गोशाला में कार्य करता है, प्रदीप खेती करता है जबकि नदीम शटरिंग मिस्त्री है। ये लोग चोरी की बाइकें नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे और अपने शौक पूरे करते थे।

पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमों में वादी आर्यन और रितिक की मोटरसाइकिलें चोरी हुई थीं, जिनकी बरामदगी हो चुकी है। बरामद बाइकों में अधिकतर स्प्लेंडर व टीवीएस ब्रांड की हैं।

इस सराहनीय कार्य के लिए प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव सहित नौ सदस्यीय पुलिस टीम को प्रशंसा मिल रही है। टीम में सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल थे, जिन्होंने डिजिटल सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस से इस गिरोह को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस अब तीनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

239 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *