न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » दिवस » समाज उत्थान का संकल्प! स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्यालय के 10वें आराधना दिवस पर शिक्षा की शक्ति, संस्कृति की चमक और नन्हे सितारों की रंगारंग प्रस्तुति ने बाँधा समां

समाज उत्थान का संकल्प! स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्यालय के 10वें आराधना दिवस पर शिक्षा की शक्ति, संस्कृति की चमक और नन्हे सितारों की रंगारंग प्रस्तुति ने बाँधा समां

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्यालय ने शुक्रवार को अपना 10 वां आराधना दिवस मनाया। इस अवसर पर स्वामी श्रद्धानन्द मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ इमलीखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी व स्वामी श्रद्धानन्द के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पूज्य स्वामी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन मीना नौटियाल एवं चेतना मेहता ने किया। स्वागत भाषण में प्राचार्य ने पूज्य स्वामी के मिशन एवं एम फॉर सेवा फाउंडेशन के कार्यों पर प्रकाश डाला। रतन रॉय ने स्वामी के जीवनवृत्त और उनके योगदानकर्ता की व्याख्या करते हुए शिक्षा की भूमिका पर जोर दिया। वहीं प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र उनियाल और राजेश नौटियाल ने एम फॉर सेवा के उद्देश्यों एवं प्रबंध न्यासी शीला बालाजी के जीवन से प्रेरणा साझा की। कार्यक्रम में छात्रों ने भजन, गढ़वाली और राजस्थानी लोक नृत्य, स्वागत गीत, नुक्कड़ नाटक, योग प्रदर्शन तथा नन्हे बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी।आखिर में संयोजक सीमा सत्यूवाली ने भावपूर्ण धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन एम फॉर सेवा एंथम एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर सहकारी समिति के निवर्तमान चेयरमैन अनिल पाल रोहित बिजल्वाण,प्रशांत सक्सेना,शीशपाल,सोनिया सैनी, पियूष कश्यप आदि मौजूद रहे

102 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”