न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » तोफाह » रानीपुर विधानसभा को मिला विकास का बड़ा तोहफ़ा – 47.56 करोड़ की कुम्भ निधि व राज्य योजना से सड़क-सेतु समेत अनेक निर्माण कार्यों की स्वीकृति

रानीपुर विधानसभा को मिला विकास का बड़ा तोहफ़ा – 47.56 करोड़ की कुम्भ निधि व राज्य योजना से सड़क-सेतु समेत अनेक निर्माण कार्यों की स्वीकृति

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बीएचईएल रानीपुर विधानसभा में राज्य योजना के अन्तर्गत सड़क निर्माण के तीन कार्यों के लिए 225.35 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसका जीओ जारी कर दिया गया है । सरकार ने सड़क निर्माण के लिए 30,000 रुपये की टोकन राशि भी जारी कर दी है।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर राज्य योजना से विधानसभा के अंतर्गत 54.12 लाख रुपए की लागत से सीतापुर रेलवे फाटक से गणेश विहार तक .75 कि0मी0 मार्ग का बी सी तथा नाली निर्माण द्वारा सुधारीकरण कार्य, 45.79 लाख रुपए लागत से भेल सेक्टर 3 वाले तिराहे से पीएसी गेट होते हुए बैरियर नंबर 8 सुभाष नगर तक 1.14 कि0मी0 मोटर मार्ग सुधारीकरण कार्य एवं 125.44 लाख रुपए लागत से महादेवपुरम की 1.11 कि0मी0 आंतरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य किया जाना है। योजना के अन्तर्गत कुल लगभग 3 किमी सड़क नाली निर्माण किया जाना है। इन तीनों निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया है। उक्त सड़को की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर जल्द ही निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे पूर्व रानीपुर विधायक के प्रस्ताव पर कुंभ निधि से भी लगभग 45.31 करोड़ रूपए के 4 स्थाई निर्माण कार्यों की स्वीकृति हो चुकी है। जिससे रानीपुर विधानसभा की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। जिसमें 12.56 करोड रुपए की लागत से बहादराबाद सिडकुल फोरलेन मार्ग भाई चारा ढाबा से बैरियर नंबर 6 होते हुए शिवालिक नगर चौक बीएचईएल मध्य मार्ग तक का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, 9.5 करोड़ रुपए लागत से सुभाष नगर पीएसी होते हुए शिवालिक नगर मार्ग पर रानीपुर रोह नदी पर आरसीसी सेतु का नव निर्माण कार्य,6.59 करोड़ की लागत से धनौरी-सिडकुल लिंक मार्ग की मरम्मत का कार्य एवं 16.66 करोड रुपए लागत से धनौरी-सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी के पुरानी गंग नहर पर स्पान पुल का निर्माण कार्य शामिल है। इसमें कुछ कार्यो की निविदा भी आमंत्रित की जा चुकी है।
सरकार द्वारा विकास कार्यो की स्वीकृति पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्रदेश के लिए विकासपरक सोच से ही विकास कार्य धरातल पर तेजी से आ रहे हैं। क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता है सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर हैं।

 

 

182 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”