न्यूज़ फ्लैश
“जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”
Home » निरीक्षण » जनसुविधाओं को प्राथमिकता: डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र, तहसील भवन व क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

जनसुविधाओं को प्राथमिकता: डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र, तहसील भवन व क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

(शहजाद अली हरिद्वार )भगवानपुर। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने शनिवार को भगवानपुर क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निर्माणाधीन तहसील भवन, प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालय एवं गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाएं आमजन की सुविधा के अनुरूप होनी चाहिए और इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न वार्डों, ऑपरेशन थिएटर, नवजात शिशु देखभाल इकाई, प्रसूति वार्ड तथा आपातकालीन कक्ष का गहन निरीक्षण कर मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद किया।

उन्होंने साफ-सफाई में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, स्नेक बाइट और डॉग बाइट इंजेक्शन की स्थिति, व नई लैब भवन निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की।

इसके पश्चात डीएम ने भगवानपुर और चौली मंडावर स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर कांटे की जांच की और घटतोली की किसी भी संभावना को सख्ती से नकारते हुए किसानों को समुचित जानकारी देने के निर्देश दिए।

मंडावर-हसनपुर रोड स्थित प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालय की भूमि का निरीक्षण कर उन्होंने स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भगवानपुर-इमलीखेड़ा रोड पर बन रहे नये तहसील भवन का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने और फर्श के जल निकासी की व्यवस्था जांचने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. आरके सिंह, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु ठाकुर, तहसीलदार दयाराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

370 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”