(शहजाद अली हरिद्वार)पथरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पथरी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
रात्रि चैकिंग के दौरान पथरी पुलिस टीम द्वारा फेरुपुर से बदरपुर जट जाने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान संदिग्ध के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा 83/2026 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई है।
पूछताछ में आरोपी द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। आरोपित प्रमोद कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी ग्राम इक्कड़ कला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 38 वर्ष का चालान कर दिया गया है।


































