न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » अभियान » हरिद्वार में वित्तीय समावेशन का महाअभियान: जोनल मैनेजर अनुपम, डिप्टी सर्कल हेड अविनाश और एलडीएम दिनेश गुप्ता की अगुवाई में पीएनबी ने ग्रामीणों से जोड़ा विश्वास का सेतु

हरिद्वार में वित्तीय समावेशन का महाअभियान: जोनल मैनेजर अनुपम, डिप्टी सर्कल हेड अविनाश और एलडीएम दिनेश गुप्ता की अगुवाई में पीएनबी ने ग्रामीणों से जोड़ा विश्वास का सेतु

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 02 अगस्त 2025: ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को सशक्त करने की दिशा में हरिद्वार जिले की 32 ग्राम पंचायतों में आज सैचुरेशन कैंपों का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के दिशानिर्देशों और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशन में किया गया। कैंपों का निरीक्षण आरबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।इस व्यापक अभियान में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने प्रमुख भूमिका निभाई। पीएनबी द्वारा दिनारपुर, नूरपुर पंजन हेड़ी, दबकी कला, लाडपुर कला, मुंडेट, धनडेरी, जसवावाला और दौलतपुर में कैंप लगाए गए। विशेष रूप से, पीएनबी की धनौरी शाखा द्वारा जसवावाला ग्राम पंचायत में आयोजित कैंप में भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।कैंप में ग्रामीणों को अटल पेंशन योजना (APY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) की जानकारी दी गई। साथ ही, डिजिटल फ्रॉड से बचाव और री-केवाईसी प्रक्रिया पर जागरूकता फैलाई गई। मौके पर ही सैकड़ों ग्रामीणों का री-केवाईसी पूरा किया गया।इस अवसर पर पीएनबी के जोनल मैनेजर श्री अनुपम, डिप्टी सर्कल हेड श्री अविनाश, एलडीएम हरिद्वार श्री दिनेश गुप्ता तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की भागीदारी और बैंक की सक्रियता की प्रशंसा की।पीएनबी की यह पहल ग्रामीणों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुई है।

ALSO READ  "रानीपुर विधानसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: राजवीर चौहान के नेतृत्व में बीएलए-2 नियुक्ति से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती, 2027 चुनाव की बड़ी रणनीति शुरू"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 6
Users Today : 169
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 6
Users Today : 169
Users Yesterday : 930