न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » मुलाकात » धराली आपदा पर उत्तराखंड सांसदों की प्रधानमंत्री से मुलाकात: PM मोदी ने दी हर संभव मदद का भरोसा, कहा—यह सिर्फ क्षेत्रीय नहीं, राष्ट्रीय चिंता का विषय

धराली आपदा पर उत्तराखंड सांसदों की प्रधानमंत्री से मुलाकात: PM मोदी ने दी हर संभव मदद का भरोसा, कहा—यह सिर्फ क्षेत्रीय नहीं, राष्ट्रीय चिंता का विषय

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में घटित भीषण प्राकृतिक आपदा ने जन-जीवन को गहराई से प्रभावित किया है। आपदा से उत्पन्न गंभीर हालात, जन-धन की क्षति, और राहत-बचाव कार्यों की तत्कालिक आवश्यकताओं को लेकर आज उत्तराखंड के हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, टिहरी सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह और नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस दौरान धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा, उसकी भयावहता, प्रभावित परिवारों की स्थिति और चल रहे राहत-बचाव कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरकाशी की इस भीषण आपदा को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक क्षेत्र की त्रासदी नहीं, पूरे देश की चिंता का विषय है। प्रधानमंत्री जी ने बताया कि वे निजी रूप से राहत व बचाव कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं और केंद्र सरकार की सभी एजेंसियां एनडीआरफ,एसडीआरएफ , आइटीबीपी एवं अन्य बल पूरी मुस्तैदी से कार्यरत हैं। उन्धहोंने राली ही नहीं, उत्तराखंड के किसी भी प्रभावित नागरिक को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। केंद्र सरकार राज्य के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सहायता भी तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संसदीय क्षेत्रों में भूस्खलन, अतिवृष्टि और आपदा संभावित क्षेत्रों के लोगों से सतत संवाद बनाए रखें तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में राहत कार्यों को सशक्त बनाए रखने के लिए कहा। उत्तराखंड के सांसदों ने प्रधानमंत्री जी को यह विश्वास दिलाया कि राज्य के जनप्रतिनिधि संकट की इस घड़ी में पूरी प्रतिबद्धता के साथ ज़रूरतमंदों के साथ खड़े हैं और हर ज़रूरतमंद तक सहायता पहुँचाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे। इस कठिन परिस्थिति से बाहर निकालने के लिए हम सब एकजुट होकर संकल्पबद्ध भी हैं।

ALSO READ  "गन्ना किसानों का गुस्सा देहरादून तक पहुँचा: विधायकों संग सौरभ बहुगुणा से मुलाकात, इकबालपुर मिल का 20 करोड़ बकाया भुगतान जल्द करने का आश्वासन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 3 2
Users Today : 253
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 3 2
Users Today : 253
Users Yesterday : 522