न्यूज़ फ्लैश
“बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, त्रिवेंद्र-मदन कौशिक के आगमन से बढ़ी रौनक, भव्य स्वागत ने जीता सबका दिल” “जनता दरबार में गरजे मंत्री प्रदीप बत्रा: पानी-बिजली से लेकर पुल निर्माण तक सख्त निर्देश, कहा—हर समस्या का होगा तुरंत समाधान” “संत समाज की नई हुंकार: अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम विशाल दास को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी” “हरिद्वार को मिला नया वित्तीय सारथी: एडीएम वैभव गुप्ता ने संभाला पदभार, राजस्व वसूली और लंबित मामलों पर रहेगा फोकस” “पुरानी पेंशन की जंग तेज: हरिद्वार में कर्मचारियों का बिगुल, 21 अप्रैल को बाइक रैली से गरजेगा आंदोलन—‘जब नेताओं की पेंशन कायम, तो हमारी क्यों बंद?’” “गांव-गांव में खुले ‘मिनी सचिवालय’, अब प्रधान सुनेंगे जनता की फरियाद — हरिद्वार बना देश का पहला जनपद, वर्चुअल जनसुनवाई से मौके पर होगा समाधान!”
Home » योजनाएं » पौड़ी को जल संकट से मिलेगी राहत: श्रीनगर से शुरू होगी नई पम्पिंग पेयजल योजना

पौड़ी को जल संकट से मिलेगी राहत: श्रीनगर से शुरू होगी नई पम्पिंग पेयजल योजना

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। पौड़ी नगर की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक नई सौगात जल्द मिलने वाली है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर से पौड़ी तक पम्पिंग पेयजल योजना शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने पेयजल निगम के अधिकारियों को इस योजना का शीघ्र सर्वे कर रिपोर्ट शासन को सौंपने के निर्देश दिये हैं।शासकीय आवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की सभी स्वीकृत पेयजल योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में कण्डारस्यूं-पैठाणी, बिडोली ग्राम समूह, एनआईटी सुमाड़ी व भीड़ा हंस्यूड़ी जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई। मंत्री ने एनआईटी योजना से आस-पास के गांवों को भी जोड़ने और थलीसैंण नगर पंचायत में जलापूर्ति दुरुस्त करने की बात कही।डॉ. रावत ने वन विभाग से जुड़ी अनापत्ति की अटकी फाइलों को भी शीघ्र निस्तारित करने को कहा। इस बैठक में जल जीवन मिशन निदेशक विशाल मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह योजना पौड़ी के लोगों के लिए जल संकट से राहत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

127 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *