न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » समाज » रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में पाल समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला

रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में पाल समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 29 मई 2025 — रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बीएचईएल रानीपुर से पाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात हेतु देहरादून पहुंचा। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से दो प्रमुख मांगों को लेकर आग्रह किया।पहली मांग लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के 300वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय अवकाश घोषित करने की थी। विधायक श्री चौहान ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक हैं, और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा संगठन के निर्देशानुसार इस अवसर पर देशभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 31 मई 2025 को उत्तराखंड, विशेषकर हरिद्वार जनपद में भी भव्य आयोजन प्रस्तावित हैं।दूसरी मांग पाल समाज को प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (दायित्वधारी) के रूप में प्रतिनिधित्व देने की थी। विधायक चौहान ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पाल समाज ने भाजपा संगठन को सशक्त बनाने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है और राष्ट्रहित में संगठन के प्रति प्रतिबद्ध रहा है।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल की दोनों मांगों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश मंत्री (ओबीसी मोर्चा) श्री मुनेश पाल, जिला उपाध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा) प्रधान प्रमोद पाल, पूर्व मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल, मंडल महामंत्री सुनील पाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. संजय पाल, अरविंद पाल, घनश्याम पाल सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

739 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”