न्यूज़ फ्लैश
” डीजे की धुन बनी विवाद की चिंगारी! महमूदपुर में दो पक्ष भिड़े, जमकर हुआ पथराव — पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव में तनावपूर्ण शांति” “जमीन के लालच में खून की साजिश: ज्वालापुर में दामाद ने रची हत्या की प्लानिंग, सुपारी किलरों ने उतारा मौत के घाट — 48 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा!” “देहरादून में सियासी हलचल तेज: Pritam Singh और Harish Rawat की मुलाकात ने बढ़ाई कांग्रेस की चुनावी सरगर्मी, संगठन और रणनीति पर हुई बड़ी चर्चा!” देहरादून में सेवा के सितारों का संगम: डॉ. कुमार प्रशांत की पहल पर ‘आभार सम्मान समारोह’ में चमके डॉक्टर, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल बोले—ये हैं जिंदगी के असली रक्षक “रुड़की का ‘खो-खो धमाका’! ब्लॉसम स्कूल का डबल धमाल—बालक-बालिका दोनों में चैंपियन, रॉयल और ग्रीनवुड ने भी बिखेरा जलवा” “धरती बचाने का संकल्प: मदरहुड यूनिवर्सिटी में वृक्षारोपण की हरियाली और पोस्टर प्रतियोगिता से गूंजा ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ का संदेश”
Home » हादसा » रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में मैक्स बोलेरो पर गिरा विशाल पत्थर, 2 की मौत, 3 घायल

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में मैक्स बोलेरो पर गिरा विशाल पत्थर, 2 की मौत, 3 घायल

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग जनपद में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर मैक्स बोलेरो वाहन अचानक ऊपर से गिरे एक बड़े पत्थर की चपेट में आ गया। इस वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रेस्क्यू टीमों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हादसा पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण हुआ। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और शेष यात्रियों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों की खतरनाक स्थिति और यात्रियों की सुरक्षा पर गहन प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

 

431 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *