(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। बुग्गावाला-बिहारीगढ़ रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, देर शाम बाइक और कैंटर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
तेलपुरा गांव के पास हुई इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलते ही बुग्गावाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी, लोगों ने प्रशासन से हादसे के कारणों की जांच और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है, दोनों युवकों की पहचान जल्द उजागर होने की संभावना।
488 Views
















































