न्यूज़ फ्लैश
“डिजिटल जनगणना 2027 का बिगुल: शिवालिक नगर में ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ की शानदार शुरुआत, खुद फॉर्म भरकर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया शुभारंभ” “नई समय सारिणी से बच्चों पर असर और जनगणना ड्यूटी से चरमराई पढ़ाई: शिक्षकों की जोरदार पैरवी पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का बड़ा एक्शन, 50% शिक्षकों को ही ड्यूटी—बाकी संभालेंगे स्कूल” “ऑपरेशन कालनेमी का ताबड़तोड़ एक्शन: बहादराबाद में साधु के भेष में घूम रहे 6 ढोंगी बाबा चढ़े पुलिस के हत्थे, फर्जी बाबाओं पर कसा शिकंजा—इलाके में मचा हड़कंप” “हरिद्वार में गैस माफिया पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा: रावली महदूद में छापेमारी के दौरान रिफिलिंग करते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 10 घरेलू सिलेंडर जब्त—अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन भी सीज” “परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के गृह जनपद हरिद्वार में मेगा एक्शन: 69 हजार से ज्यादा चालान, करोड़ों की बंपर वसूली, हजारों वाहन सीज—सख्ती और सिस्टम से रचा ऐतिहासिक रिकॉर्ड!” “हरिद्वार में युवाओं के लिए बड़ा सुनहरा मौका: 17 अप्रैल को सिडकुल की नामी कंपनियों के साथ मेगा रोजगार मेला, 260 पदों पर सीधे इंटरव्यू से नौकरी पाने का शानदार अवसर!”
Home » हादसा » “अलीपुर में मौत का तांडव: तेज रफ्तार की टक्कर ने ली दो युवकों की जान, पूर्व प्रधान का बेटा भी बना काल का शिकार, जलती बाइक देख दहला पूरा गांव”

“अलीपुर में मौत का तांडव: तेज रफ्तार की टक्कर ने ली दो युवकों की जान, पूर्व प्रधान का बेटा भी बना काल का शिकार, जलती बाइक देख दहला पूरा गांव”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों में पूर्व ग्राम प्रधान का बेटा भी शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार, राहुल पुत्र रामवीर और राजकमल पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी अलीपुर एक ही बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे।

गांव से कुछ दूरी पहले ही उनकी बाइक की अज्ञात वाहन से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर जैसे ही गांव पहुंची, मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने भी गहरा दुख जताया है।

बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

278 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *