न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » अभियान » त्योहारी रौनक पर कड़ी निगरानी: कप्तान के आदेश पर थाना बहादराबाद में सघन चैकिंग, हरिद्वार पुलिस की गश्त से सुरक्षित चमकते बाजार

त्योहारी रौनक पर कड़ी निगरानी: कप्तान के आदेश पर थाना बहादराबाद में सघन चैकिंग, हरिद्वार पुलिस की गश्त से सुरक्षित चमकते बाजार

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। कप्तान के निर्देश पर त्योहारी सीजन में हरिद्वार पुलिस अलर्ट, थाना बहादराबाद में कड़ी चैकिंग। त्योहारी सीजन को देखते हुए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थाना बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस टीमों ने बस अड्डों, मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध वाहनों की जांच, पहचान पत्रों की पड़ताल और बिना कारण घूमने वालों से पूछताछ की गई।दशहरा पर्व को देखते हुए बहादराबाद थाना पुलिस ने बाजारों और पूजा स्थलों के आसपास विशेष गश्त बढ़ा दी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। ट्रैफिक पुलिस को भी जाम की समस्या से बचने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कप्तान ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सजग रहें और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत थाना बहादराबाद या डायल 112 पर दें।

155 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”