(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से सौजन्य भेंट कर उन्हें लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। यह अवसर हम सभी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण था, क्योंकि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन महान स्त्रियों में से एक थीं,
जिन्होंने न केवल प्रशासन में दक्षता दिखाई, बल्कि धर्म, संस्कृति और जनकल्याण के क्षेत्र में भी अविस्मरणीय योगदान दिया।
इस भेंटवार्ता के दौरान धनगर समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। समाज की वर्तमान स्थिति, युवाओं की शिक्षा, रोजगार के अवसर और पारंपरिक सांस्कृतिक पहचान को सहेजने जैसे विषयों पर जिलाधिकारी महोदय ने गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का यह सहयोग और संवेदनशीलता धनगर समाज के लिए उत्साहवर्धक है। यह मुलाकात न केवल सम्मान समारोह तक सीमित रही,
बल्कि समाज की बेहतरी के लिए भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श का माध्यम बनी। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रेरणा से समाज आगे बढ़े, यही हमारा संकल्प है।
अभिषेक प्रताप धनगर (जोनी) लहसील व ब्लॉक अध्यक्ष आल इंडिया धनगर समाज तेलूराम प्रधान धनगर राष्ट्र अध्यक्ष आल इंडिया धनगर समाज पवन धनगर जिला उप अध्यक्ष आल इंडिया धनगर समाज देवेन्द्र धनगर छेत्र पंचायत सदस्य अनिल धनगर चेयरमैन पंकज धनगर प्रवीण धनगर आदि लोग मौजूद रहे
