(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला सेवायोजन विभाग और मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 12 सितम्बर को रोशनाबाद स्थित विशिष्ट राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
इस मेले में सिडकुल हरिद्वार की प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एकम्स ड्रग्स, गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्रीज, हैवल्स इंडिया, किरबी बिल्डिंग सिस्टम, असाही इंडिया, विजय इलेक्ट्रिकल्स, लुमिनस पावर, पेनासोनिक, थैमिस मेडिकेयर, वी-मार्क, जीनस इनोवेशन, जीनस पावर, सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजी, मकीनो ऑटोमोटिव और टोलमैन इंटरनेशनल समेत लगभग 15 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले में इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर करीब 500 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। यह मेला स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर होगा। आयोजकों का कहना है कि मेले का उद्देश्य उद्योग जगत और प्रतिभाशाली युवाओं के बीच सेतु का कार्य करना है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार उचित अवसर मिल सके।

















































