न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » लापारवाही » बहादराबाद स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही उजागर – 3 घंटे बिजली गुल, जनरेटर खराब, एम्बुलेंस धूल खा रही, मरीजों का इलाज बाहर सड़क पर!

बहादराबाद स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही उजागर – 3 घंटे बिजली गुल, जनरेटर खराब, एम्बुलेंस धूल खा रही, मरीजों का इलाज बाहर सड़क पर!

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज बड़ी लापरवाही सामने आई। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र में तीन घंटे तक बिजली गुल रही, लेकिन इस दौरान जनरेटर तक चालू नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि जनरेटर लंबे समय से खराब पड़ा है और उसकी मरम्मत तक नहीं करवाई गई। नतीजा यह रहा कि मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।गर्मी और उमस से बेहाल मरीजों को डॉक्टर बाहर ले जाकर देख रहे थे। यह नजारा खुद स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल रहा था। वहीं अस्पताल परिसर में खड़ी एम्बुलेंस भी कई दिनों से खराब पड़ी है, जिस कारण आपात स्थिति में मरीजों को समय पर राहत मिलना मुश्किल हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र की यह स्थिति गंभीर है और अगर समय पर सुधार नहीं हुआ तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

डॉक्टर भी मजबूरी में अपने कमरे छोड़कर बाहर मरीजों का इलाज करने को विवश नजर आए।

 

इस लापरवाही ने स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जनरेटर और एम्बुलेंस की तुरंत मरम्मत की जाए और मरीजों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

 

295 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”