(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज उनके शासकीय आवास में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्रीमती रहाटकर का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा और कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए राज्य में आयोग के सहयोग से विभिन्न जनजागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रमों को गति देने पर बल दिया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने राज्य में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और विधिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और यह महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य और केंद्र के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
